रामपुर। डूंगरपुर के एक मामले में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराए। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी।2019 में गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट, डकैती, छेड़खानी समेत कई धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसमें सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, बरकत अली ठेकेदार, इकराम, इमरान, अब्दुल्ला परवेज शमसी समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
बुधवार को इस मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, ठेकेदार बरकत अली, इमरान, इकराम और अब्दुल्ला परवेज शमसी के बयान दर्ज हुए। सुनवाई के दौरान रिटायर्ड सीओ आले हसन रामपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।
0000000000000
दो मामलों में आजम हो चुके हैं बरी
डूंगरपुर के दो मामलों में सपा नेता आजम खां बरी किए जा चुके हैं, जबकि एक मामले में उनको सात साल की सजा सुनाई जा चुकी है।