फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पत्नी से विवाद के बाद कोतवाली क्षेत्र के नईमगंज गांव निवासी राजवीर (30) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह राजवीर का अपनी पत्नी कुसुम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कमरे में जाकर राजवीर ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। कमरे में गए परिजनों ने राजवीर को लटका देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर आ गए, शव को उतारा गया तब तक राजवीर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल ओमकार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में घरेलूू कलह की बात सामने आई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी कुसुम और परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें