फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षामित्र समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी, जानलेवा हमले और नकदी छीनने की रिपोर्ट

Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी के बाद पैसे वापस मांगने पर एक शिक्षामित्र समेत छह लोगों ने पीड़ित को जानलेवा हमला कर 18,500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी अरमान अली ने बताया कि गांव के ही शिक्षामित्र सलीम और जलीस ने उसे काशीपुर मोहल्ले की एक जमीन 4.13 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया। उसने गवाहों के सामने 10 लाख रुपये बयाना दे दिए। बाद में पता चला कि जमीन आरोपियों की नहीं है। पंचायत में दो माह में रकम लौटाने का वादा करने के बावजूद नौ माह बीत गए।
पीड़ित दो मार्च को पैसे मांगने गुलाम मोहम्मद मार्केट पहुंचा। वहां मौजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर अपने साथियों मोहम्मद हुसैन, मोईन, समी निवासी मुकरमपुर तथा आरिफ निवासी अगलगा को बुला लिया। जहां आरोपियों ने साथियों समेत चाकू-बटाल और तमंचे से उसके भाई बहारे आलम समेत उस पर हमला कर घायल कर दिया और जेब से नकदी लूट ली। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें