फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवड़िया के टेंट हाउस में भीषण आग

Sun, 20 Jan 2019 12:34 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया स्थित टेंट हाउस में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भमरौवा रोड पर स्थित टेंट हाउस में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देेखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड  ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक हड़कंप मचा रहा।                  

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी महेंद्र की भमरौवा रोड पर टेंट हाउस है। महेंद्र किसी काम से अमरोहा गया था और टेंट हाउस बंद था। शनिवार की शाम अचानक से दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के काफी समय के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उसके बाद आग  को बुझाना शुरूकर दिया। काफी समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह तलाशी जा रही है। आग से लगभग छह लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें