फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी, चार आरोपियों पर रिपोर्ट

Wed, 12 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर समोदिया निवासी निजामुद्दीन से छह लाख रुपये ठगने और फर्जी वीजा व फ्लाइट टिकट थमाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने विजय कंबोज, जरनैल सिंह, संदीप कंबोज उर्फ लवली और विकास के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर इस तरह की धोखाधड़ी का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, निजामुद्दीन निवासी ग्राम समोदिया एसी मैकेनिक का काम करते हैं। उनकी बुआ का घर भगवतनगर में है। इसी दौरान उनकी पहचान गांव के विजय कंबोज से हुई। विजय ने इंग्लैंड में अपने रिश्तेदार होने का हवाला देते हुए करीब दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छह लाख रुपये खर्च आने की बात कही।
आरोप है कि विजय कंबोज ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खाते और नकद के माध्यम से रकम ली। मेडिकल, वीजा और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर जरनैल सिंह, संदीप कंबोज उर्फ लवली और विकास के जरिए भी रुपये वसूल किए गए। बाद में 11 जुलाई को पीड़ित को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जाया गया, जहां एक लाख रुपये और लेकर उसे पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट सौंप दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बोर्डिंग के दौरान जांच में वीजा और फ्लाइट टिकट फर्जी निकले। इसके बाद चारों आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
सीओ सोनम सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने निजामुद्दीन की तहरीर पर विजय कंबोज, जरनैल सिंह, संदीप कंबोज उर्फ लवली और विकास के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों के खिलाफ इस तरह की कथित धोखाधड़ी की यह दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। गत सप्ताह भगवतनगर निवासी वाहन चालक मुशर्रफ मियां से इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी और फर्जी वीजा-टिकट देने के आरोप में भी इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। लगातार दूसरा मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे गिरोह और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें