फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चलते ट्रैक्टर पर चढ़ा सांप, हड़बड़ाकर गिरे किसान की हैरो से कटकर मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपलिया अहला निवासी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता जसवंत सिंह (70) की सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। उनके ट्रैक्टर पर सांप चढ़ गया था। सांप को देखकर वह घबराकर चलते ट्रैक्टर से उतरने का प्रयास करने लगे। इसी हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और हैरो की चपेट में आकर उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

भाकियू के पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजे जसवंत सिंह अपने फार्म हाउस के समीप आम के बाग में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान एक सांप उनके ट्रैक्टर पर चढ़ गया और सीधे स्टीयरिंग तक पहुंच गया।
सांप को देखकर जसवंत सिंह घबरा गए और चलते हुए ट्रैक्टर से उतरने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उनका पायजामा ट्रैक्टर के ब्रेक लीवर में फंस गया और वह हैरो के नीचे आ गए। हैरो से कटने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह ढिल्लो आदि किसान नेताओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें