फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने तोड़ा भरोसा: रात में सो रही ननद की काट दी चोटी, दरवाजे पर लटका कर भागी; पंचायत ने सुनाया यह फैसला

Thu, 23 May 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक

सार

टना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
भाभी ने काटी ननद की चोटी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंधविश्वास के चलते तहेरी भाभी ने नाबालिग ननद की चोटी काट ली। पंचायत में भाभी पर डाले गए जुर्माने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। यूपी के रामपुर स्थित मिलक कोतवाली क्षेत्र के करींगा गांव में शनिवार को रात घर में सो रही नाबालिग की चोटी उसकी तहेरी भाभी ने अंधविश्वास के चलते चोटी काट ली। चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने चोटी काटने का विरोध किया। तब तक भाभी चोट काट चुकी थी। विरोध करने पर नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गयी।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भाभी कोतवाली पहुंची और उसने नाबालिग के परिजनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें