फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : छह बीएलओ की रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही बरतना छह बीएलओ को भारी पड़ गया। एसडीएम आशुतोष कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी रामपुर और बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन

रविवार को एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहे थे। लेकिन बीएलओ हरिशंकर, मुखराम, नासिर अली, आसिया बी, साधना शर्मा और कविता आर्य ने अभियान में रुचि नहीं दिखाई। जांच में लापरवाही सामने आने पर इन पर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम ने दो टूक कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में किसी भी बीएलओ की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो काम में कोताही बरतेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सख्ती से अब अन्य बीएलओ में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें