फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय पदपुरी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार शर्मा भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक की शिकायत हुई थी। इस पर बिलासपुर के खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच में कई आरोप सही पाए गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कंपोजिट ग्रांट में अनियमितताएं कीं।
वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में धन का दुरुपयोग किया। कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय में कोई कार्य नहीं कराया। एक पीपीए की धनराशि अपने बेटे के नाम काटकर धन का दुरुपयोग किया। विद्यालय प्रबंध समिति फंड का दुरुपयोग किया। फर्जी नामांकन करके वास्तविक संख्या से अधिक दर्शाई। धन का दुरुपयोग किया, रसोइये के चयन में धांधली की गई है। सत्र 2023-24 में निशुल्क पुस्तक वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

-
भ्रष्टाचार और कार्याें मेें लापरवाही बरतने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी विकास खंड सैदनगर से अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मिलक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को लेकर निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

- कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें