छह फरवरी तक मांगी गई हैं आपत्तियां, एक माह मिलेगा सुधार का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में से 3,21,571 नाम हटा दिए गए हैं। जिले में 17,57,741 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 14,36,170 प्रपत्र जमा हुए। इसमें नॉन मैपिंग 8,8282, 4,4891 मृतक, 85203 अनुपस्थित, 13,6451 शिफ्ट, 38295 डबल और अन्य 16731 हैं। छह फरवरी तक लोग ड्राफ्ट मतदाता सूची देखकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा हो गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। छह जनवरी से छह फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसी दौरान सी श्रेणी में दर्ज मतदाताओं को नोटिस भेजकर प्रपत्र मांगे जाएंगे।
जिला निर्वाचन विभाग आज से भेजेगा नोटिस
जिले में एसआईआर फॉर्म जमा करने के बाद बिना पहचान वाले 8,8282 मतदाता मिले हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि बुधवार से लोगों को नोटिस भेजने का काम शुरू किया जाएगा। ये नोटिस बीएलओ के माध्यम से दिए जाएंगे। संबंधित व्यक्ति बीएलओ को अपने कागज दे सकता है। एईआरओ के पास जाकर भी इन कागजों को दिखा सकता है।
कौन सा फॉर्म भरें
फॉर्म 6 भरें 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार नया वोटर बनने के लिए
फॉर्म 7 भरें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, आपत्तियों और पहले के शामिल नाम में सुधार के लिए
फॉर्म 8 भरें निवास स्थान बदलने/मौजूदा मतदाता सूची में सुधार/वोटर कार्ड बदलने/दिव्यांगों को चिह्नित करने के लिए
किसी दूसरे राज्य से आकर यूपी में बसे हैं तो नाम जुड़वाने के लिए घोषणापत्र दें, जो यूपी निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध
-
फॉर्म कहां सबमिट करें
ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in, ECINET app या बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर ये फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
वोटर लिस्ट चेक करने के लिए https://voters.eci.gov.in पर जाएं। राज्य पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम डालें। अपना पूरा नाम डालें अपने अभिभावक का पूरा नाम डालें। अपने जिले का नाम डालें अपनी आयु डालें। विधानसभा क्षेत्र अंकित करें और वोटर आईडी का सीरियल नंबर डालें इससे पता चल जाएगा कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। इसके अलावा दावे और आपत्तियों की पूरी सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है। साथ ही https://rampur.nic.in/special-intensive-revisionsir-2025-26/ में भी देखी जा सकती है।
विधानसभावार मतों की संख्या-
स्वार विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-317164
जमा- 271462
बिना मैपिंग- 11642
अनुपस्थित-10697
शिफ्टेड-20868
मृतक- 6484
डबल-6596
अन्य-1057
कटेंगे- 45702
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-318720
जमा- 258673
बिना मैपिंग- 9235
अनुपस्थित-15366
शिफ्टेड-28547
मृतक- 6826
डबल-9172
अन्य-136
कटेंगे- 60047
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-359260
जमा- 307836
बिना मैपिंग- 15685
अनुपस्थित-10041
शिफ्टेड-26564
मृतक- 8664
डबल-5528
अन्य-627
कटेंगे- 51424
रामपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-392948
जमा- 286182
बिना मैपिंग- 28531
अनुपस्थित-33263
शिफ्टेड-36604
मृतक- 13387
डबल-10475
अन्य-13038
कटेंगे- 106767
मिलक विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-369649
जमा- 312017
बिना मैपिंग- 23177
अनुपस्थित-15836
शिफ्टेड-23189
मृतक- 9530
डबल-6524
अन्य-1873
कटेंगे- 57632