फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति का रामपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीश्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति महाराज का रामपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित सामाजिक बंधुओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में शमी के पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही शरबत का वितरण भी किया गया। महाराज जी ने अपने आशीर्वचन में बताया कि शीघ्र ही रामपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान की कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर के समस्त कायस्थ समाज की सभी समितियों को श्री चित्रगुप्त पीठ में शामिल कर एकता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम की जाएगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक एकता का प्रतीक होगा बल्कि कायस्थ समाज को एकजुट करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस अवसर पर प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संजीव दयाल सक्सेना, आदर्श सक्सेना, विशाल सक्सेना, अंकुश सक्सेना, मुनीश सक्सेना, गुंजन हिंदुस्तानी, मनु सक्सेना, मयंक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें