फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु कृपा होने पर ही माया मोह के बंधन से निकल पाएगा मनुष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वृंदावन से पधारे कथा व्यास लीला रसिक महाराज ने कहा कि मनुष्य केे अंदर माया मोह ने भटकाव पैदा कर दिया है। इसी भटकाव के कारण मनुष्य का जीवन विचलित हो रहा है। गुरु कृपा के माध्यम से माया मोह दूर होगा और मनुष्य का जीवन उन्नत हो सकेगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण चरित प्रचार महाकाव्य समिति की ओर से प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण चरित रसायन महाकाव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन लीला रसिक जी महाराज ने कहा कि संसार में जीव को प्रभु स्मरण कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस संसार में माया मोह ने भांति-भांति के जाल बिछा रखे हैं। गुुरु कृपा और सत्संग के माध्यम से मनुष्य इन माया मोह रूपी बंधनों से मुक्त होकर सही लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। श्रीकृष्ण किंकर जी महाराज ने कहा कि श्रवण, मनन, निजध्यान और भगवान का दर्शन ही मनुष्य को सही दिशा दे सकता है। जब साधक सद्गुरु कृपा से चलता है तभी उसे प्रभु की कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने वर्ष 2022 में होने वाले तेरह करोड़ नाम जप महा महोत्सव के बारे में भी भक्तों को जानकारी दी। इस दौरान गिरीराज अग्रवाल, शिवकांत अग्रवाल, शोभित, दिनेश अग्रवाल, कृष्ण अवतार, प्रवीण, मनोज, रमेश, योगेश, राजीव, सुधीर, सचिन, पंकज, अनिल, सर्वेश, विपिन, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें