फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नकली सामान बेचने में फंसा दुकानदार, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चंडीगढ़ की एक कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के मामले में शहर कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क के नाम से एक कंपनी है। यह कंपनी विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार करती है। कंपनी के जांच अधिकारी शिवम गुप्ता के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रामपुर में एक दुकानदार काॅपीराइट कर कंपनी के नकली उत्पादों की बिक्री कर रहा है। जिससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शिवम गुप्ता के अनुसार इसके बाद वह रामपुर पहुंचे और शहर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के पीछे मोहल्ला घेर दरिया खां स्थिति नईम अहमद की दुकान पर छापा मारा। वहां पर उनको भारी मात्रा में कंपनी के नाम के नकली उत्पाद मिले। इसके बाद उन्होंने सभी सामान को जब्त कर लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शिवम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकानदार नईम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें