फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में पीपी मॉडल पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स

Fri, 13 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाले शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास शुक्रवार को टांडा के पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी ने किया। इस तीन मंजिला कांप्लेक्स में 80 दुकानों का निर्माण कराया जाना है। नगरपालिका ने एक माह पहले खाली कराए गए मछली मार्केट की जमीन पर शुक्रवार को पीपीपी माडल पर बनने वाले शापिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास कराया।
विज्ञापन



दिल्ली के ईशान बिल्डर्स और नगरपालिका के सहयोग से काम शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि तीन मंजिला शापिंग कांप्लेक्स में पहले और दूसरे तल पर 80 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों को नीलामी के आधार पर बेरोजगारों को दिया जाएगा।


कांप्लेक्स का तीसरा तल ई गर्वनेंस, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और कॉल सेंटर के लिए आरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि ये कांप्लेक्स एक साल के अंदर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, वसीम शेख, मकसूद लाला, अशरफ अली, अफसर अली, व तसलीम अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें