श्री कृष्ण चरित मानस रसायन महाकाव्य प्रचार समिति की ओर से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री राधा नाम का गुणगान कर भक्ति के आनंद की अनुभूति की। इसके साथ ही श्री कृष्ण चरित मानस सप्ताह पारायण की शुरुआत भी की गई।
इसमें कथा और भजन का आयोजन भी किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत श्री श्री 1008 लीला रसिक महाराज के सानिध्य में की गई। कलश यात्रा मिस्टन गंज अनाज मंडी, हनुमान मंदिर गली से होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर मोहल्ला चाह इच्छाराम पर पूर्ण हुई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ ही किंकर महाराज और गुरु माता भी शामिल रहीं।
कलश यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। कलश यात्रा में श्री राधा नाम और श्रीकृष्ण गुणगान की भी भक्ति रसधार बही। इसके बाद शाम पांच बजे से आठ बजे तक कथा का आयोजन किया गया। इसमें लीला रसिक महाराज ने श्रीकृष्ण चरित मानस के प्रसंग सुनाते हुए प्रभुु की लीला और भक्ति की शक्ति का बखान किया।
कथा व्यास ने सद्कर्म के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही किंकर महाराज ने भजन भी प्रस्तुत किए। इस दौरान गिरीराज सरन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नीतू, रेखा, अनिता, स्वाति, नीलम, राजीव, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश चंद्र, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।