फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जेल में आजम से शिवपाल की मुलाकात आज, सांसद ने बनाई दूरी

Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवपाल जिला जेल पहुंचकर वहां बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत की संभावना है। इसके बाद वह आजम खां की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे और फिर जौहर यूनिवर्सिटी जाएंगे।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां करीब आठ माह से रामपुर की जेल में बंद हैं। रामपुर जेल में रहने के बाद यह पहला मौका होगा, जब कोई पार्टी का बड़ा नेता उनसे मिलने के लिए पहुंच रहा है। विदित हो कि आजम और शिवपाल के रिश्ते काफी पुराने हैं। इसमें चढ़ाव-उतार के बाद अब एकबार फिर इसमें गरमाहट देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश विस चुनाव से पहले इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी के लिए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। शिवपाल सिंह यादव मुलाकात के दाैरान आजम खां और सांसद मोहिबुल्लाह के बीच चल रही खींचतान को भी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।
पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिवपाल बुधवार सुबह 11 बजे रामपुर पहुंचेंगे। जेल में आजम खां ने मुलाकात के बाद वह दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलेंगे। फिर दोपहर सवा बजे जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और यहां छात्रों के साथ ही कुलपति से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम जारी होने के बाद सपाइयों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के दौरे से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने इससे दूरी बना ली है। उनका कहना है कि इस समय संसद का सत्र चल रहा है। इस वजह से वह रामपुर नहीं आ सकेंगे। सांसद के इस रुख के बाद शिवपाल के दौरे में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। आजम खां से शिवपाल की प्रस्तावित मुलाकात को सपा के भीतर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
000
सांसद बोले- सत्र चल रहा है, इसलिए नहीं आ पाऊंगा
सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने शिवपाल सिंह यादव के रामपुर दौरे में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस समय संसद मानसून का सत्र चल रहा है और संसदीय कार्यों के चलते वह रामपुर नहीं आ सकेंगे। सांसद के मुताबिक उनकी प्राथमिकता इस समय संसद के सत्र में भाग लेना है। ऐसे में शिवपाल के दौरे के दौरान वह मौजूद नहीं रह पाएंगे।
0000
शिवपाल सिंह बुधवार को रामपुर आएंगे। इसके लिए कार्यक्रम मिल गया है। प्रशासन से अनुमति भी मिल गई है। शिवपाल के आगमन की तैयारियां कर ली गईं हैं। -अजय सागर, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें