फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शौर्य और अमन ने उत्तीर्ण की जेईई एडवांस की परीक्षा

Tue, 03 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य अग्रवाल और मिलक के एसआरएम इंटर काॅलेज के छात्र अमन वाल्मीकि ने जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार को जेईई एडवांस की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। घोषित परिणाम के अनुसार रामपुर के व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य अग्रवाल ने 99.61 परसेंटाइल के साथ सीआरएल रैंक 5186 हासिल की है। शौर्य ने पिछले दिनों ही 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी। शौर्य की उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक कुणाल नंदा और प्रधानाचार्य डाॅ. बसंत गुप्ता ने खुशी जाहिर की। साथ ही छात्र और उसके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वहीं दूसरी ओर मिलक के मोहल्ला रौरा कलां निवासी विनोद कुमार वाल्मीकि के बेटे अमन वाल्मीकि ने जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में 825वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। अमन ने 2024 में नगर स्थित एसआरएम इंटर कॉलेज से कक्षा 12 में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने कोटा स्थित एक कोचिंग सेंटर से परीक्षा की तैयारी की, जिसमें उनके परिजनों का भी सहयोग रहा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें