फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद सीएचसी को मिली एएलएस एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आईसीयू की सुविधाओं से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस शाहबाद सीएचसी को मिली है। इस एंबुलेंस से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने में आसानी होगी। इसके जरिये मरीजों को मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसी जगहों पर ले जाया जाएगा। एंबुलेंस में वेंटीलेटर, ईसीजी मशीन समेत कई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

शाहबाद सीएचसी में कई एंबुलेंस हैं, जिनके जरिये मरीजों को जिला अस्पताल तक ले जाकर बेहतर उपचार कराया जा रहा है। अब सीएचसी को एक एएलएस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इस एंबुलेंस में आईसीयू जैसी सारी सुविधाएं है। नॉर्मल एंबुलेंस में केवल ऑक्सीजन होती है, लेकिन इस एंबुलेंस में वेंटीलेटर और मॉनिटर तक मौजूद है। शाहबाद से रेफर होने के बाद 108 एंबुलेंस केवल जिले तक लेकर जाती थी। अब यह एंबुलेंस मरीज को मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत दूर के अस्पतालों तक भी ले जाएगी। इस एंबुलेंस में दो ईएमटी सनोज और अशोक व पायलट सतीश और हरपाल की तैनाती हुई है। शुक्रवार से इस एंबुलेंस की सेवा शुरू हो गई है।


वर्जन
एएलएस एंबुलेंस एक तरह से चलता फिरता मिनी आईसीयू है। पहले 108 एंबुलेंस केवल रामपुर जिला अस्पताल तक ही मरीज को ले जाती थी। एएलएस एंबुलेंस से मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर जैसे मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद रेफर कर सकेंगे। इस एंबुलेंस से मरीज को बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके चंदेल, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें