फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट और चाकू से हमला करने के आरोप में सात पर रिपोर्ट

Mon, 01 Jun 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मारपीट और चाकू से हमला करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनसूरपुर गांव निवासी नाजिम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह खेत पर इंजन लगाकर पानी दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पप्पू और फुरकान अपना इंजन लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आगबबूला हो गए। नाजिम के अनुसार विवाद से बचने के लिए वह वहां से घर चले गए।
आरोप है कि घर पहुंचने के बाद पप्पू और फुरकान, शराफत, नवाब अली, मुबारक, इरफान और सलमान को साथ लेकर उनके घर में घुस आए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और चाकू थे। आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी बहन की चाकू से उंगली काट दी और पेट पर लोहे की रॉड से वार किया। उनकी चचेरी बहन और मां के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी अगली बार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें