फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध कब्जे पर प्रधान और लेखपाल के गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नरेंद्रपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण पर विवाद तेज हो गया है। ग्राम प्रधान पति राधेश ने हल्का लेखपाल सुमित सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की है।
विज्ञापन


राधेश का आरोप है कि एक व्यक्ति तहसीलदार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन पर मकान बना रहा है। इस मामले में न्यायालय ने पहले भी आरोपी पर जुर्माना लगाया था लेकिन निर्माण कार्य जारी है।
लेखपाल सुमित सक्सेना ने सभी आरोप खारिज करते हुए प्रधान पति पर पलटवार किया। उनका कहना है कि जिस भूमि को ग्राम समाज की बताया जा रहा है, वह नवीन परती है और उस पर पहले से आठ मकान बने हैं। लेखपाल ने राधेश पर हफ्तेभर पहले हुए अवैध मिट्टी खनन की रिपोर्ट न दर्ज कराने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश ने मिट्टी खनन के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह खेत उनका नहीं बल्कि परिवार के किसी अन्य सदस्य का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें