फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गन्ने के खेत में गोवंशीय अवशेष मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

Fri, 11 Sep 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना पर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को खेतों की ओर जाते समय गन्ने के खेत में संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। पास जाकर देखने पर उन्हें गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हिंदू संगठनों को सूचित किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अवशेषों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और नियमानुसार दफना दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें