फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सुरक्षा गार्ड ने सीएमएस पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप

Fri, 27 Feb 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर कॉलोनी में तैनात सुरक्षा गार्ड गौरव ने जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गौरव ने बताया कि वह अपने एक परिचित का सीटी स्कैन कराने अस्पताल गया था। आरोप है कि सीएमएस से हस्ताक्षर कराने के दौरान उन्होंने उसके गाल और कमर पर चांटे मारे और उसे गार्ड के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके कान से खून निकल आया। उसने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना का कहना है कि गौरव मरीज से सीटी स्कैन के नाम पर 700 रुपये लेते पकड़ा गया था। रुपये दिलाने के बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें