फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में साढ़े तीन साल के कार्तिक की तलाश जारी, पुलिस टीमों ने दी दबिश

Mon, 07 Sep 2026 10:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर की हंस विहार कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए श्रमिक के साढ़े तीन साल के पुत्र कार्तिक की तलाश में सोमवार को भी पुलिस की तीनों टीमों ने तमाम संभावित स्थानों पर दबिश दीं, लेकिन बालक नहीं मिल सका। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संतनगर बाजार कला निवासी विकास कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह मजदूरी करता है। उसका एक मकान हंस विहार कॉलोनी में भी है। वह पांच सितंबर की शाम करीब सात बजे अपने साढ़े तीन साल के पुत्र कार्तिक को साथ लेकर हंस विहार वाले मकान पर कपड़े लेने गया था। वह घर के अंदर कपड़े खोज रहा था, तभी बच्चा दुकान से चीज लाने की जिद करने लगा। इस पर उसने बच्चे को दस रुपये देकर दुकान पर भेज दिया था। काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया तो वह दुकान पर पूछताछ करने गया। दुकानदार ने बताया कि बच्चा चॉकलेट लेकर वापस चला गया था।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। एएसपी अनुराग सिंह ने कोतवाली पहुंचकर बालक की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया था। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस की तीनों टीमें संदिग्ध स्थानों पर बालक को तलाश कर रही हैं। फिलहाल बालक नहीं मिल सका है, जिसकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बच्चे को बरामद कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें