फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर पर भरवाए गए विकल्प

Tue, 22 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और विज्ञान के शिक्षकों को सोमवार को देर शाम नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। दिनभर सभी से विकल्प लिए गए और फिर आनन-फानन में नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए। नियुक्ति पत्र देने के बाद शिक्षकों की ज्वाइनिंग फिलहाल आचार संहिता के पेंच में फंस सकती है। बीएसए ने मामले में अब प्रशासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन



प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29334 गणित  विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 340 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सोमवार को बुलाया गया था। बीएसए दफ्तर में पहले चयनित लोगों से स्कूलों का विकल्प मांगा गया।


विकल्प देने के बाद दोपहर बाद इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया। एक तरफ लखनऊ में पंचायत चुनाव की घोषणा चल रही थी और आचार संहिता लागू कर दी गई थी तो दूसरी ओर विभाग ने आनन-फानन में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। देर शाम तक ज्यादातर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए।
विज्ञापन



ज्वाइनिंग कराने के लिए अब प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को ज्वाइन कराने संबंधी आदेश के बारे में अभी प्रशासन से राय ली जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें