फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वमंगल कामना को किया यज्ञ   

Wed, 30 May 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
यज्ञ करते मंगलमय परिवार के सदस्य। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलमय परिवार की ओर से सर्वमंगल कामना के लिए यज्ञ किया गया। परिवार के सदस्यों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र  के साथ यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण व शांति की कामना की।

इसके बाद स्वयं को जानो विषय पर आध्यात्मिक चर्चा हुई। जिसमें अध्यक्ष केके भार्गव ने कहा कि हमें दूसरों के गुणों को देखना चाहिए, इससे हमारी सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। श्याम गुप्ता ने कहा कि हमें प्रत्येक कार्य ईश्वर को साक्षी मानकर करना चाहिए, जिससे गलत कार्य स्वत: नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के संयोजक मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वयं को जानने के लिए कथा व सत्संगों में शामिल होना चाहिए। कथा श्रवण से मनुष्य को सही व गलत का बोध होता है। इस अवसर पर रविन्द्र मिश्रा, अरुण अग्रवाल, वरुण कपूर, संगीता अग्रवाल, मिथलेश आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें