फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिका और ज्योति गुप्ता बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर में मंगलवार की रात और बुधवार को भी अलग-अलग संगठनों की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सारिका और ज्योति गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

रस्तोगी महिला समाज की ओर से शौकत अली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। तीजोत्सव की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई । इसके बाद संगठन की मंत्री प्रीति ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित हुए कार्यक्रमों में समयबद्धता में ज्योति प्रथम रहीं। कार्यक्रम में हाऊजी और सरप्राइज गेम का भी आयोजन हुआ। गेम के बाद शगुन, पंकिल व सौंदर्य ने तीज व बॉलीवुड गीतों पर नृत्य पेश किया। इसके बाद तीज क्वीन का चुनाव हुआ, जिसमें सारिका को तीज क्वीन चुना गया। इस अवसर पर सुरेखा, शोभा, कुसुम, निधि, पूजा, रेनू, रेनू, रविता, रीनू, ज्योति, सीमा, नेहा, दीपशिखा, शुभी, कंगना, सारा, अर्चना, सविता, लक्ष्मी, मीरा, रंजन, सम्राट, श्रेष्ठ, शिवांश, कौस्तुभ, शिवाय आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही वैश्य सभा महिला मंडल की ओर से मंगलवार रात चंपा कुंवरि न्यास धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं ईश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा गुप्ता द्वारा कृष्ण बाल लीला पर एक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हाऊजी, गेम्स तीज क्वीन का आनंद लिया। ज्योति गुप्ता को तीज क्वीन चुुना गया। कार्यक्रम का संचालन अल्का गुप्ता ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, नीता अग्रवाल, अरूणा मांगलिक, राधा गुप्ता, नंदिता गोयल, प्रतिभा अग्रवाल, दीपा गुप्ता, बीना अग्रवाल, जया, नीता, सुनीता, नेहा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें