फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का दावा खारिज, सिर्फ एक सदस्य जीता : अब्दुल सलाम

Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने सपा का दावा खारिज करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में सपा का सिर्फ एक सदस्य जीता है। सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने दो वार्डों के वोटों की गिनती में गड़बड़ी की है। वह अपने लोगों से राय मशविरा करने बाद अध्यक्ष पद का दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा जिला पंचायत के चुनाव में सपा 13 सीटों पर जीत का जो दावा पेश कर रही है, वह गलत है। सपा का सिर्फ एक सदस्य ही जीता है, वह हैं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सलीम कासिम की पत्नी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव में जीत के लिए 18 सदस्य चाहिए।


अल्लाह का हुकम होगा तो उनका अध्यक्ष बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने 14 और 18 वार्ड से जीते प्रत्याशियों को हराकर दूसरे उम्मीदवारों को धांधली कर जिता दिया। मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है। साथ ही दो वार्डों की मतगणना में गड़बड़ी के खिलाफ अदालत भी जाएंगे।
विज्ञापन



वह ग्रामीण क्षेत्र की 15 लाख जनता के हक की आवाज उठाते रहेंगे। सड़क, बिजली और पुलों के निर्माण को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह आगे भी इसी तरह जनता के बीच रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम भी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें