फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर होगा समाज का उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कई सामाजिक संगठनों ने संत रविदास की जयंती पर समारोह आयोजित कर उन्हें याद किया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज का उत्थान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय जाटव महासभा, गुरु रविदास उत्थान समिति और बहुजन सशक्तिकरण संघ की ओर से संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव बहुजन सशक्तिकरण संघ डॉ. जयश्री ने कहा कि आज समाज संत रविदास के बताए रास्ते से भटक गया है। संत रविदास के एकजुट रहो विद्वान बनो और अपनी बुद्धि से और अपने कर्म से संपूर्ण समाज का उत्थान करने के आदर्शों को भूल गया है। हम अपने-अपने घर तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जगह जगह कैटालाइज, महिला कैटालाइज मीटिंग करें और महिलाओं को सशक्त और सशक्तिकरण की और आकर्षित करें। सबसे पहले समय पर अपने बच्चों को शिक्षित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह ने की। इस दौरान मीना सिंह, सविता आंबेडकर, डॉक्टर जयपाल सिंह, डॉक्टर अरविंद गौतम, राम प्रसाद चौधरी, अमर सिंह, सुशील चौधरी, दिनेश कुमार, बबली, विजय सागर,नरेश कुमार, सुरेश कुमार, हरपाल सिंह, नेकपाल, प्रमोद सागर, सतीश गौतम, राज कपूर, सतपाल बादल, अमरपाल सिंह, अजय पाल सिंह, विजय पाल सिंह, ओमप्रकाश, संतराम आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय तुरैहा महासभा की ओर से सराय गेट पर भी संत रविदास जयंती समारोह मनाया गया। मंडल प्रभारी कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों का इतिहास भूल जाता है उस समाज का पतन निश्चित है समाज को उसके लिए शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर कृपाल सिंह, रमेश चंद्र, कमल कुमार, प्रीतम सिंह, नंद किशोर, सरल लाल,चंद्रसेन, अरविंद राज, मुरारी लाल ,रवि कुमार, राहुल, मोहित, आकाश, रामकिशोर, गोविंद राम, बाल किशोर, रमेश चंद, दौलत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि धर्म समाज की ओर से तोपखाना गेट स्थित कार्यालय पर जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रचारक अमर आदिवासी ने कहा कि संत रविदास ने संसार को आत्म ज्ञान और एकता का संदेश दिया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान नवीन राही, अनिल रावत, नेकपाल आंबेडकर, नरेया कुमार, अरुण कटारिया, अमरनाथ वाल्मीकि, विकास, सुधीश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें