फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास का हुआ सैनिटाइजेशन, कर्मचारियों की सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को डीएम आवास का सैनेटाइजेशन कराया गया। डीएम आवास और उनके कैंप कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों के फिर से सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन

इससे पहले एक जुलाई को भी डीएम के कैंप कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिसमें तीन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों कर्मचारी डाक रिसीव करने का काम करते थे। ऐसा मना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के वजह से इनमें भी संक्रमण हुआ है। तीन कर्मचारियों को जौहर यूनिवर्सिटी अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। एक जुलाई को जो सैंपल भेजे गए थे उसमें से तीन को छोड़कर तीन आवास अन्य सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव है। एहतियात के तौर पर रविवार को फिर से सभी के सैंपल भेज गए। डूडा कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विकास भवन को भी सैनेटाइज कराया गया। सैनेटाइजेशन का कार्य सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें