फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हिमाचल में खाई में गिरने से अशोकपुर के मजदूर की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। रोजी-रोटी की तलाश में घर-परिवार से दूर हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गए 60 वर्षीय मलखान की एक हादसे में जान चली गई। सड़क निर्माण के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरे। साथियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों को जब इस दुखद हादसे की खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी मलखान (60) पुत्र श्यामलाल पिछले काफी समय से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद में एक सड़क निर्माण कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार को वह अन्य मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरे।हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
साथियों ने उन्हें बचाने के लिए काफी मशक्कत की और किसी तरह खाई से बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।उधर, देर शाम जब मलखान की मौत की खबर अशोकपुर गांव स्थित उनके घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।ग्राम प्रधान भीम प्रिय अशोक ने बताया कि मलखान काफी समय से हिमाचल प्रदेश में ही मजदूरी कर रहे थे। हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले मजदूर शव लेकर कुल्लू से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। शनिवार देर रात या रविवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें