फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सस्पेंड

Tue, 27 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन में सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फंस गए हैं। बिना अनुमति के छुट्टी पर जाने के आरोप में प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। समिति ने कालेज के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र मोहन जैन को फिलहाल कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया है।
विज्ञापन



सनातन धर्म इंटर कालेज में प्रबंध समिति और कालेज के स्टाफ के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में अब तक कालेज के दो बाबुओं को कुछ समय पहले सस्पेंड भी किया जा चुका है। एक बाबू का मामला तो कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस बीच अब कालेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की गाज गिरी है।


प्रधानाचार्य ओमप्रकाश को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रबंध समिति ने सस्पेंड कर दिया है। फैसला प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। कालेज के प्रबंधक पंकज अग्रवाल की ओर से प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन



आचार संहिता के तहत कोई भी अफसर और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकता। आरोप है कि प्रधानाचार्य का तीन अक्तूबर को अवकाश-पत्र कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के माध्यम से प्रबंध समिति को मिला। इसे उसी दिन अस्वीकृत कर दिया गया था। इसके बाद भी प्रधानाचार्य छह दिन तक कालेज से गायब रहे।


प्रधानाचार्य पर आदेशों की अवहेलना करने, अनुशासनहीनता बरतने और स्पष्टीकरण संतोषजनक न देने का आरोप लगाया गया है। प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी कालेज के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार जैन को सौंप दी है। निलंबन के दौरान ओमप्रकाश कालेज से ही अटैच रहेंगे। जांच में सहयोग करेंगे। बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें