फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान में डीएमए की टीम रही अव्वल

Sat, 19 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं में गायन प्रतिभा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दयावती मोदी एकेडमी की टीम प्रथम स्थान पर रही। ये टीम अब अगले माह प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन



जौहर अली रोड स्थित होटल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। छात्र-छात्राओं को समूहगान के लिए एक पुस्तिका दी गई थी। इसमें से टीम को गीत का चयन करना था। एक टीम में आठ छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था।


प्रतियोगिता में जैन इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, दयावती मोदी एकेडमी, कन्या इंटर कालेज खारी कुआं, श्री हरि शिशु मंदिर, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, रामलीला पब्लिक इंटर कालेज आदि स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



इसमें दयावती मोदी एकेडमी की टीम पहले, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और श्री हरि शिशु मंदिर सिविल लाइंस की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम अगले माह प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभा निखारती है।

निर्णायक मंडल में अपर्णा सक्सेना, रेखा श्रोतिय और सरिता कक्कड़ रहीं। इस दौरान प्रांतीय महासचिव जगन्नाथ चावला, अमर सिंहल, राजीव अग्रवाल, संजीव जैन, सोनू अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, मुनीश चंद्र शर्मा, गायत्री अग्रवाल, संजय पाठक, ललित अग्रवाल, शालिनी चावला पांडे, निखिल अग्रवाल, राजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें