फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े-दौड़े आएंगे

Sun, 21 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा की मूर्ति स्थापना दिवस पर साईं पालकी का आयोजन किया गया। साईं बाबा का मंगल स्नान हुआ और माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। पालकी के बाद साईं संध्या में बाबा के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में खोए रहे। नगर स्थित जोकीराम की बगिया मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन



सुबह साईं बाबा का मंगल स्नान हुआ और अभिषेक कर माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। काकड़ आरती कर बाबा की महिमा का गुणगान कर वस्त्र अभिषेक हुआ। श्री सत्यनारायण कथा और यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के बाद साईं पालकी का आयोजन किया गया। पालकी तिलक नगर कालोनी में विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए दोबारा मंदिर परिसर पहुंची।


बाबा के जयकारों के साथ दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने साईं पालकी को कांधे पर लिया। कई स्थानों पर पालकी का स्वागत किया गया। साईं संध्या में भजन गायक अश्विनी सक्सेना और रूबी ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए। दिया जो तूने तेरा करम है, थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े-दौड़े आएंगे, शिरडी वाले साईं बाबा आदि भजनों के साथ ही मां सरस्वती वंदना, हनुमान वंदना भी हुई।
विज्ञापन



शिव-पार्वती नृत्य की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान अशोक सक्सेना, दिनेश, राजीव कुमार सक्सेना, मीनू सक्सेना, सरला तोमर, गुंजन, कंचन, राधा सक्सेना, रवि, प्रदीप, प्रियांश, अंकुर सक्सेना, कंचन, सरोज बाला, आनंद सक्सेना, अनिल, महिमा, मानसी, नंदनी, मनोज सक्सेना, आलोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें