फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट निरस्त नहीं हुई तो 7 नवंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन

Sun, 23 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद तहसील में धरना देते हिंदूवादी संगठनों के लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर हिंदुओं के खिलाफ एफआईआर और दो लोगों को जेल भेजे जाने के मामले में शनिवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शाहबाद तहसील में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर सात नवंबर से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

शनिवार की दोपहर हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर तहसील पहुंचे। जहां वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने एक स्वर में कहा कि अगर प्रशासन ने सात नवंबर तक हिंदुओं पर लिखा गया झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया और गिरफ्तार कर जेल भेजे गए दोनों निर्दोषों को तत्काल रिहा नहीं किया तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बदरू प्रसाद को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों में भाजपा की मंजूलता शर्मा, कपिल देव कोरी, विवेक पांडे, चौधरी संजय सिंह, राजकुमार गुप्ता, विशाल वीर तूफानी, नरेश कुमार शर्मा, राम सिंह यादव, ओमप्रकाश शर्मा, सोहन सिंह सरपंच, राजवीर सिंह मौजूद रहे। चतरपुर के फरीद अहमद ने भी मुकदमे को गलत बताते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें