रूपी में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की रूपी पंचायत के नालींग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर रूपी की टीम ने कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में रूपी की टीम काचरंग को हराकर रूपी टीम विजेता बनीं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति और स्वच्छता कार्यक्रम करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला किन्नौर के विकास के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री किन्नौर के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कैरम बोर्ड, कार्ड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण, उपाध्यक्ष पंकज, राजकुमार सहित आयोजक क्लब और खिलाड़ी मौजूद रहे।