फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परफेक्ट टेस्ट हाउस बंद होने की अफवाह से मची हलचल, लाइसेंस संबंधी काम ठप होने का दावा

Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में चल रहे परफेक्ट टेस्ट हाउस के बंद होने की अफवाहें उड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि सेंटर तो खुल रहा है, लेकिन लाइसेंस संबंधी कोई काम नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद से हलचल मची हुई है।
विज्ञापन

रामपुर में कुछ समय पहले लाइसेंस प्रक्रिया से गुजरने के लिए जो टेस्ट होता था, वह परिवहन विभाग के कार्यालय में होता था। इससे पारदर्शिता नहीं आती थी और सड़क पर ही टेस्ट ले लिए जाते थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को निजी हाथों में सौंप दिया था। इसके बाद से परफेक्ट टेस्ट हाउस नाम से एक साल से अधिक समय से सेंटर शहजाद नगर में चल रहा है।
सोमवार को इस सेंटर के बंद होने की अफवाह तेजी से उड़ने लगी। इसके बाद एक व्यक्ति ने फेसबुक पर भी इसके बंद होने की बात साझा की। इतना ही नहीं, एक कर्मचारी ने भी दबी जुबान से फोन पर बताया कि सेंटर तो रोजाना खुल रहा है, लेकिन यहां लाइसेंस संबंधी काम नहीं हो रहा है। वहीं, शिकायतें होने पर इस काम को कुछ दिन के लिए बंद करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

परफेक्ट टेस्ट हाउस बंद नहीं हुआ है और यह बेहतर तरीके से चल रहा है। हां, इतना जरूर है कि त्योहार के चलते अभी लोग कम आ रहे हैं। वहीं, अन्य आरोप निराधार हैं। -शलभ गुप्ता, परफेक्ट टेस्ट हाउस, रामपुर
0000
मेरे पास अभी ऐसा कोई लिखित में आदेश नहीं आया है। न तो संचालक ने अभी कुछ कहा है और न ही उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई निर्देश आए हैं। -राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें