फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने युवा संकल्प साइकिल यात्रा निकाली

Sun, 15 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संकल्प देव दर्शन साइकिल यात्रा निकाली गई। स्वयंसेवकों ने साइकिल से नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और मठों का भ्रमण कर दर्शन किए। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। देव दर्शन साइकिल यात्रा की शुरुआत राधा रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से की गई।
विज्ञापन



यात्रा को जिला प्रचारक रामशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा, कृष्णा मंदिर, साईं मंदिर, शिव मंदिर पनवड़िया, पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर भमरौआ समेत कई मंदिरों तक पहुंची। स्वयंसेवकों ने मंदिर में जाकर दर्शन किए। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।


जिला प्रचारक रामशंकर ने कहा कि संघ की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जोकि युवाओं को देश की संस्कृति की ओर आकर्षित कराते हैं। इस दौरान योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, रवि कुमार, भारत भूषण, अमरनाथ वाल्मीकि, विनीत कुमार, शुभम, अनुज सक्सेना, विशेष कुमार, सोमपाल सिंह, रामबहादुर, रंजीत, सचिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें