फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनबाग : जर्जर सड़कों व बदबूदार नालियों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहल्ला रोशनबाग की सड़कें जर्जर हैं और नालियां गंदगी से भरमार हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियां लबालब हो चुकी हैं, जहां लंबे समय से सिल्ट नहीं निकाली गई। इससे तेज दुर्गंध उड़ती है और काई जम गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों तक आने लगा है। रात के समय जर्जर सड़कों पर चलने के कारण बच्चे अक्सर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

जून के बाद जुलाई में मानसून आने वाला है, लेकिन नालियों व सड़कों की इस दुर्दशा को देखकर लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
-
क्या कहते हैं लोग

यहां पर सड़कें बेहद जर्जर अवस्था में हैं। इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिस वजह से यह सड़क खस्ताहाल हो चुकी है और अब लोगों के निकलने में भी बाधा बन रही है। यहां कई जगहों पर इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

अमित
नालियां चोक पड़ी हैं। इन नालियों में कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज और अन्य तरह का कचरा पड़ा हुआ है, जिससे नाली का बहाव रुक चुका है। सफाई न होने के चलते भारी दिक्कत आ रही है।
मतलूब हसन
कई बार सफाई कर्मी आते हैं, वह सिल्ट निकालकर चले जाते हैं, जो लंबे समय तक दरवाजों के आगे इसी तरह पड़ी रहती है। यह सूखकर सड़क पर ही बिखर जाती है और वापस नाली में चली जाती है।
समीर
सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। इस इलाके की सड़कें तो वैसे भी काफी खराब पड़ी हैं। इसलिए इस पर जल्द से जल्द काम होना चाहिए। इसको लेकर जल्द ही नगर पालिका में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

दानिश
000000000
साफ-सफाई कराई जा रही है। कई सड़कों को सही करने के टेंडर निकाले गए हैं। मानसून से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें