फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के सेब और मदीना के खजूर से होगा रोजा इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बेशुमार बरकत और रहमतों वाला मुकद्दस रमजान माह बुधवार से शुरू हो रहा है। माह-ए-रमजान में मुस्लिम समुदाय का हर व्यक्ति इबादत में डूबा रहता है। घरों और मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है तो वहीं सहरी और इफ्तार में पूरे परिवार के साथ दस्तरख्वान भी सजता है। इस बार सहरी और इफ्तार के दस्तरख्वान पर विदेशों के फल भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन

माह ए रमजान के लिए मस्जिदों से लेकर घरों तक में तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। वहीं, बाजार भी रमजान के लिए सज गए हैं। रमजान माह में सहरी और इफ्तारी के लिए खजले-फैनी के साथ ही पाव, ब्रेड-बन आदि की दुकानें सज गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में फलों की दुकानों पर स्थानीय देसी फलों के साथ ही अन्य प्रदेशों और देशों के फल भी सजे हुए हैं।
बाजार नसरुल्ला खां में फल विक्रेता ने बताया कि उनकी दुकान पर आस्ट्रेलिया के सेब से लेकर मदीना तक के खजूर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र का आम, तुर्की की खुबानी भी उपलब्ध है। इस बार बाजार में ड्रैगन फ्रूट अभी तक अधिकतर दुकानों पर नजर नहीं आया है, संभवत: आने वाले समय में रमजान में फलों की मांग बढ़ने पर बाजार में ड्रैगन फ्रूट भी दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख फलों के दाम
आस्ट्रेलिया सेब- 250 रुपये प्रति किलो
महाराष्ट्र का आम- 70 रुपये प्रति किलो
तुर्की की खुबानी - 860 रुपये प्रति किलो
मदीना की अजुआ खजूर- 2000 रुपये प्रति किलो
सऊदी अरब की बजिस्टो खजूर - 1200 रुपये प्रति किलो
मरियम खजूर- 600 रुपये प्रति किलो
कलमी खजूर - 600 रुपये प्रति किलो
सेब - 150 रुपये प्रति किलो
केले- 50 रुपये प्रति दर्जन
किन्नू - 50 रुपये प्रति किलो
अंगूर - 80 से 100 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें