फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को कब्जा मुक्त आवास आवंटित

Wed, 02 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में बुधवार को बीस आवासों का आवंटन किया गया। यह वह आवास थे जो कि कुछ माह पूर्व अपात्रों से खाली कराए गए थे। हाल ही में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की ओर से पात्रों को आवंटित किए गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अफसरों व पालिकाकर्मियों ने बीस आवंटियों को उनके आवास दिए।
विज्ञापन



पुलिस बल की मौजूदगी के दौरान अवैध कब्जादारों से आवास खाली कराने के दौरान खास विरोध नहीं हुआ और न ही कोई हंगामे की स्थिति बनी। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कांशीराम कालोनी के आवासों का पात्रों का आवंटन किया था।


यह आवास कई माह पूर्व प्रशासन की ओर से अपात्रों से खाली कराए गए थे। ऐसे करीब पचास आवासों को दोबारा से पात्रों को आवंटित किया था। इसमें से करीब 35 पात्रों को आवंटन करने के कागज नगर विकास मंत्री द्वारा दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अफसर व पालिकाकर्मी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कांशीराम कालोनी पहुंचे।
विज्ञापन



बुधवार को नगर विकास मंत्री की ओर से आवंटित किए गए आवासों के पात्रों को आवासों में आवासित होने के लिए बुलाया गया था। हंगामे की स्थिति न बने इसके लिए सिविल लाइंस, कोतवाली व गंज थाने से भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया था। आवासित होने के लिए बीस आवंटी ही आए, जिन्हें आवास दिए गए।


इन आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों का सामान पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकालकर उनसे कब्जा मुक्त कराया गया। पालिका के कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को बीस आवंटियों को आवासित किया गया है। शेष आवंटी नहीं पहुंचे थे, जिससे उन्हें दोबारा बुलाकर आवास आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें