फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Wed, 02 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा-दढ़ियाल में हवन और मंत्रोच्चार के साथ ही त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायणपुर का पेराई सत्र 2015-2016 की शुरूआत की गई। मिल के मुख्य महाप्रबंधक और एसडीएम ने फीता काटकर तौल की शुरूआत कराई। सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायणपुर में बुधवार की सुबह नौ बजे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन की शुरूआत की गई। इस दौरान मौजूद स्टाफ और किसानों ने हवन में आहुति दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी टांडा युगराज सिंह और मिल मुख्य महाप्रबंधक अमर शर्मा ने फीता काटकर तौल की शुरूआत की।


मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे सिटला के किसान मोहम्मद सगीर और चंदूपुरा के किसान मिश्री सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद में मिल की चेन में स्टाफ और बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की। सहायक महा प्रबंधक अमेज कुमार सिंह, जीएम इंजीनियरिंग डीके चावला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें