फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लुटरों को थी सोना तस्करों की हर गतिविधि की जानकारी

Sat, 11 May 2024 12:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दुबई से तस्करी कर टांडा लाए जा रहे सोने पर लुटेरों ने ही हाथ साफ कर दिया। यह सोना पहले दुबई से मुंबई लाया गया और फिर मुंबई से फ्लाइट के जरिए नेपाल ले जाया गया। वहां से टैक्सी के जरिए सोना लाया जा रहा था। मिलक क्षेत्र में लुटेरों ने तस्करी कर लाए जा रहे सोने को लूट लिया। पुलिस के डर से तस्करों ने सोना लुटने की पहले तो शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया। लुटेरों को लग रहा था कि यह सोना तस्करी का है, इसलिए तस्कर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं देंगे।
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने शुक्रवार को सोना तस्करी और सोना लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोग व लूट की घटना के वादी टांडा निवासी तारिक ने पुलिस को जो जानकारी दी, वह चौंकाने वाली रही। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तारिक ने पुलिस को बताया कि तारिक व उसका साथी अजहर, मुकीम, फरहान चारों लोग टांडा से दिल्ली कार द्वारा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद यहां से आरोपी फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। 28 अप्रैल की रात में इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई का लियाकत 1100 ग्राम सोना लेकर आया था। मुंबई में दुबई से आने वाली फ्लाइट काठमांडू नेपाल जानी थी। इसी फ्लाइट में सभी लोग सवार हुए और सोने को सीट के नीचे छिपा दिया था। फ्लाइट के काठमांडू पहुंचने पर रवाना हुए। काठमांडू से ही फ्लाइट से वह नेपाल के नेपालगंज पहुंचे और फिर वहां से सड़क मार्ग से होते हुए टांडा आ रहे थे। इस दौरान मिलक क्षेत्र में उनके साथ लूट की घटना हो गई। एसपी ने बताया कि काठमांडू वाले रूट पर चेकिंग कम होती है, इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया। लुटेरों के तार पहले से ही सोना तस्करों के साथ जुड़े होने की आशंका है, क्योंकि लुटेरों को लगा कि तस्करी के सोने की शिकायत नहीं होगी और सोना आसानी से खपा दिया जाएगा।
सोने को मलद्वार में रखकर दुबई से भारत लाए थे
एसपी राजेश द्विवेदी ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद दुबई से मुंबई, दिल्ली व लखनऊ आने वाली फ्लाइट में चेकिंग ज्यादा होने की वजह से कस्टम की टीम एक्टिव थी। इससे बचने के लिए मुंबई निवासी लियाकत द्वारा सोने के 250-250 ग्राम के गोले बनाकर उसे कैमिकल से तरल बना लिया था। इस सोने के टुकड़े को लियाकत ने कंडोम के जरिए मलद्वार में छुपा लिया था। इसको छिपाकर वह मुंबई तक ले आया और फिर यहां से उसे निकालकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्टम को भेजी गई तस्करी की जानकारी
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी और लूटपाट के पूरे मामले की जानकारी कस्टम विभाग को भेजी गई है। आगे की कार्रवाई विभाग करेगा।
शफीक गटुआ पर दस मुकदमे हैं दर्ज
टांडा निवासी शफीक उर्फ गटुआ पर टांडा, मुरादाबाद के डिलारी, असमोली समेत विभिन्न थानों में दस से ज्यादा लूटपाट डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक धनंजय सिह, एसओजी प्रभारी अजयपाल सिह, उपनिरीक्षक भीम सिह, हेड कांस्टेबल बब्लू सिह, आदेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सरफराज, दीपक कुमार, मुस्तकीम अहमद, कांस्टेबल कुलवीर सिह।


सोना तस्करी में विदेश की जेल में बंद टांडा के छह लोग
सोना तस्करी मामले में टांडा के छह लोग सऊदी अरब सहित अन्य देशों की जेलों में बंद हैं। चावल नगरी नाम से जाने वाला टांडा अब सोना तस्करों के नाम से चर्चित हो रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट से 29 सोना तस्करों के भागने के मामला शांत नहीं हुआ था। उससे पहले ही टांडा के सोना तस्करों द्वारा फिर से टांडा को सुर्खियों में ला दिया गया। नगर में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अलग अलग गिरोह बना कर खाड़ी देशों से सोना, गुटखे तथा सिगरेट तस्कर कर लाते हैं और सोने को इंडिया में बेच कर गुटखा और सिगरेट दूसरे खाड़ी मुल्क में जाकर दस गुने से भी अधिक कीमतों में बेच कर मुनाफा कमाते हैं। वहीं सोना तस्करी की विभिन्न तरकीबें सोना तस्कर गिरोह ने इजाद की हुई हैं। अब तो ये लोग सोने को छोटे छोटे कैप्सूल में बनवा कर निगल लेते है और इंडिया आकर मल के रास्ते से निकाल लेते है। कई बार पेट में सोने के कैप्सूल फंसने से तस्कर ऑपरेशन तक कराने पर विवश हो जाते हैं। पूर्व में भी गाजियाबाद में टीम ने तस्करों का पीछा कर उन्हें पकड़ा था। उधर टांडा के आधा दर्जन के करीब लोग सोना तथा मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में विदेशों की जेलों में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें