फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मनौना धाम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार से रामपुर से मनौना के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस रुद्रपुर, बिलासपुर, केमरी, मिलक, पटवाई, शाहबाद से रामनगर होते हुए आंवला पहुंचेगी। बस चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो से 108 बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, आगरा, मेरठ, कौशांबी समेत अन्य जिलों में को चलती हैं। मनौना धाम के लिए भी काफी लोग यात्रा करने के लिए रामपुर से जाते हैं। ऐसे में मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव भेजा था।
डिपो प्रभारी रामप्रकाश, स्टेशन प्रभारी ममता सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिपो प्रभारी ने बताया कि रामपुर से मनौना का किराया 106 रुपये है। बस सेवा सुबह आठ बजे रवाना होगी। यह बस रामपुर से रुद्रपुर होकर, बिलासपुर, केमरी, मिलक, पटवाई, शाहबाद, रामनगर होते हुए आंवला मनौना धाम तक जाएंगी। इसके अलावा रुद्रपुर से मनौना धाम के लिए चार फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें