रामपुर। जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर सीएमएस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। लिखित में स्पष्टीकरण न देने पर चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीएमएस ने पुराने ढर्रे को खत्म कर नई व्यवस्थाओं पर काम करने का फरमान सुनाया है। इसके लिए निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारी, डाक्टर-स्टाफ को साफ-साफ समझाते हुए कहा कि बाहर की दवाएं न लिखें, बार-बार बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए।
कहा कि चिकित्सक दवाएं व रिपोर्ट आदि जो भी लिखें, साफ अक्षरों में लिखें। बाहर की दवा लिखने पर सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज गिरी गाेस्वामी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।