फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे लोगों को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पांच माह की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी शकील अपनी पत्नी नाजरीन और बेटी आयतनूर (5 माह) के साथ बाइक पर सवार होकर शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर पीछे से आई एक रोडवेज ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों सड़क पर ही गिर गए। इतने में चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में आयतनूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शकील और नाजरीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल शकील और नाजरीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें