फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अधिकांश सड़कों की हालत गड्ढों से खस्ता

Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
गड्ढों से बदहाल हुई राम रहीम पुल पर बनी सड़क। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 योगी सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर सकी। जिले की अधिकांश सड़कों की हालत खस्ता है। आगपुर रोड तो कई वर्षों से बदहाल पड़ी है। राम रहीम सेतु में भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। 

सुप्रीम कोर्ट के निेर्देश और सूबे की सत्ता में वापसी से पहले ही योगी सरकार की ओर से तमाम वायदे किए गए थे। इनमें से सबसे बड़ा वायदा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का था, लेकिन सरकार अपना यह वायदा भी पूरा नहीं कर सकी। सिर्फ रामपुर की बात की जाए तो जिले की अधिकांश सड़कों गड्ढे जस के तस हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अभियान संचालित किया गया, लेकिन महज औपचारिकता पूरी कर इसे छोड़ दिया गया। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने भुगतान तो पूरा करा लिया, लेकिन सड़कों के गड्ढे आजतक नहीं भरे जा सके।
विज्ञापन


आगापुर रोड़ तीन सालों से बदहाल है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन जनता की कोई सुनवाई नहीं हुई। सिर्फ आगापुर रोड ही नहीं, बल्कि राम रहीम सेतु पर भी गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा भमरौआ रोड, मिलक शाहाबाद रोड, स्वार टांडा मार्ग आदि का भी बुरा हाल है। कई हादसों में तो लोगों की जान तक चली गई है। लिहाजा, सुप्रीम कोर्ट तक इस पर नाराजगी जता चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें