फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश से सड़कें जर्जर, चलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बारिश और बाढ़ से जिले की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। साै से ज्यादा सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। शहर से देहात तक की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के साथ ही निकायों की सड़कों की हालत बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों तक लगातार बारिश के साथ ही कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। इसके कारण जिले के करीब दो सौ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन बारिश और बाढ़ ने जिले की सड़कों की हालत खराब कर दी। लोक निर्माण विभाग के साथ ही एनएचएआई, नगर निकायों की सड़कों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से आम लोगों की दिकक्त बढ़ गई है।
हाईवे के बाईपास पर सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सर्विस रोड पहले ही खराब है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा कोसी पुल पर भी गड्ढे हो गए हैं। नैनीताल रोड पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। रोडवेज बस स्टेशन से लेकर बिलासपुर गेट तक की हालत बहुत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वार रोड, केमरी रोड, शाहबाद रोड की भी हालत खराब हो चुकी है। शहर के अंदर की सड़कें भी जर्जर हैं। शहर में राधा सिनेमा रोड, नैनीताल रोड, शौकत अली रोड, राम रहीम पुल, आगापुर रोड समेत अन्य सड़कें भी जर्जर हैं। इसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। सड़कों को सुधारने के लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग के साथ ही एनएचएआई व निकायों को आदेश जारी किया है।


राधा रोड पर टूटी पुलिया, लगाई बैरिकेडिंग
नैनीताल रोड को राधा सिनेमा से जोड़ने वाली सड़क पर पुलिया है। मगर, यह पुलिया पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हादसे रोकने के लिए पुलिस ने यहां पर बैरिकेडिंग लगा दी है। स्थानीय लोगों को पुलिया सुधारने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है।


घाटमपुर में जलभराव से लोग रेशान
सैदनगर ब्लाॅक के शहर से सटे गांव में में भी सड़कों की हालत जर्जर है। यहां पर पानी भरा हुआ है। जलभराव होने की वजह से यहां पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यहां स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।





लोक निर्माण विभाग की जो सड़कें खराब हो गई हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। सर्वे कराकर खराब सड़कें चिह्नित की जाएंगी, फिर मरम्मत कराई जाएगी। नई सड़कों का काम भी जल्द शुरू होगा। - केबी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग



बारिश समाप्त होते ही पालिका की जर्जर सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। पालिका की टीमें सर्वे कर जर्जर सड़कों को चिह्नित कर रही हैँ। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें