फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीपली वन मंदिर का रास्ता बारिश में बदहाल, युवाओं ने शुरू की कारसेवा

Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। पीपली वन स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर का रास्ता बारिश में बदहाल हो गया है। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के युवाओं ने कारसेवा शुरू कर दी है। युवा समाजसेवी अमन राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों युवा सुबह से रास्ते को ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र के पीपली वन में पौराणिक सिद्धपीठ माता बाल सुंदरी का प्राचीन मंदिर है। यहां हर शनिवार मेला और भंडारा लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर पिछले शनिवार डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। रास्ता खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने पैदल चलकर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
मंदिर के महंत अरुण भारती महाराज ने बताया कि कई दिन से हो रही बारिश के कारण मंदिर तक आने-जाने वाला कच्चा रास्ता बेहद खराब हो गया है। रास्ता ठीक कराने के लिए मंत्रियों, जिलाधिकारी और एसडीएम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीपली वन में कई मजरे हैं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग भी रहते हैं और दरगाहों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यह रास्ता सभी धर्मों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
महंत ने बताया कि पिछले माह जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। इसके बावजूद रास्ते की हालत जस की तस है। दो दिन बाद शनिवार को फिर हजारों श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में खराब रास्ता बड़ी परेशानी बन सकता है।
00000
इन लोगों ने की कारसेवा
रास्ते की हालत सुधारने के लिए अमन राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कारसेवा शुरू की। विकल राणा, रोहित राणा, नरेश राजपूत, गोलू मरदान, देवेंद्र कुमार, मंगत कंबोज, अशोक कुमार, रवि राणा, नितिन कुमार, गोपी, कमल और चंद्रपाल कोली आदि युवाओं ने रास्ता ठीक करने में सहयोग किया। वन रेंजर विकास सिंह ने बताया कि लोगों ने उबड़-खाबड़ रास्ते को सुधारने का कार्य किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें