फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के रोड शो में उमड़े कार्यकर्ता 

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में रविवार को रोड शो करते सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां ने रविवार को रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खां और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम का पुष्प वर्षा और फूल माला पहना कर  स्वागत किया। रोड शो के दौरान  लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।  

रविवार की दोपहर जैसे ही पूर्व मंत्री व लोकसभा सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां का रोड शो नगर की सीमा में पहुंचा । तो वहां पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और उन्होंने आजम खां जिंदाबाद, अब्दुल्ला आजम जिंदाबाद के नारे लगाए।और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया। यही हाल खेमपुर समोदिया,नरपत नगर, बिजारखाता ,मानपुर , शिकारपुर, मसवासी, पट्टी का रहा जहां लोगों ने मोहम्मद आजम खां जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉड शो के दौरान स्वार-रामपुर- बाजपुर मार्ग पर जाम लगा था।जिससे लोगों को जाम की स्थिति से जूझ कर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान हामिद गोल्डन, जफरुद्दीन खां, मोहम्मद आजम, उस्मान मियां, अकील ठेकेदार, शफीक मियां, मुकर्रम मियां, शहजादे खां, मुसव्वर खां, कदीर खां, पूर्व पालिका अध्यक्ष रईस अहमद अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें