फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना मानक बनाई सड़क, डीएम ने उखड़वाई

Sun, 23 Feb 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धमौरा-राठौंडा से चिंचौली तक 20 कराेड़ की लागत से बन रही सड़क में ठेकेदार धांधली कर रहे हैं। शनिवार को शिकायत पर डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र और अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और जेसीबी से सड़क उखड़वाकर जांच की। सड़क मानक अनुरूप न होने पर डीएम ने दोनों ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से धमौरा-राठौंडा से चिंचौली जाने वाले 10 किमी मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। डीएम को शिकायत मिली थी कि सड़क का निर्माण बिना मानक हो रहा है। शनिवार को डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और जांच की।
डीएम ने बताया कि मार्ग डामरीकरण की मानक से कम सामग्री का प्रयोग होता पाया गया है। बिटुमिनस कारपेट में डामर का प्रतिशत 3.3 एवं 3.8 पाया गया है, जबकि मानक के अनुरूप 5.4 प्रतिशत होना चाहिए था।
विज्ञापन

डामर के कम प्रयोग होने की बात को मौके पर उपस्थित अवर अभियंता गुलाम मोहम्मद और हरी सिंह टौलिया ने स्वीकारा भी है।
डीएम ने बताया कि बिटुमिनस कारपेट में डामर का प्रतिशत मानक से कम मिलने पर उसे जेसीबी से उखड़वाया है और दोबारा बिटुमिनस कारपेट बिछवाया है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग निर्माण की देखरेख में लगे सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित कर इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता को इस कार्य की मॉनीटरिंग एवं मानक के अनुरूप कराने की जिम्ममेदारी तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें